Admission Free ! नामांकन मुफ्त ! Parents are informed that the annual examination will be held from March 13, 2026

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा की रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, नए नियम किए लागू




बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) के द्वारा मैट्रिक परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. इस बाबत बिहार बोर्ड ने नए नियम लागू करते हुए कहा, अब 2020 की मैट्रिक परीक्षार्थीयों के लिए नौंवी कक्षा में ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसके लिए 15 नवंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी.
अधिक जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 11वीं कक्षा में भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जाएगी. जिसकी तिथि की घोषणा एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएगी
मालूम हो बिहार बोर्ड के द्वारा दिनांक 15.11.2018 से 06.12.2018 के बीच 2020 की मैट्रिक परीक्षार्थीयों का रजिस्ट्रेशन करने की तिथि निर्धारित की गयी है. जो शुल्क समेत रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन समिति की वेबसाइट www.biharboard.online पर ऑनलाइन जमा किया जाएगा. नियमित कटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 220 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है. स्वतंत्र विद्यार्थियों के लिए 320 रुपये शुल्क रखे गये है.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर- 0612- 2232074, 2232257, 2232239 आदि पर संपर्क किया जा सकता है. जो विभाग ने जारी किया है. ऑनलाइन फॉर्म भरने में परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए विभाग ने भुगतान के माध्यम की जानकारी दिए है. शिक्षण संस्थाओं के प्रधान द्वारा रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से, ई-चालान से नगद भुगतान, एवं NEFT के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है.